
प्रभु श्री हनुमानजी प्रकटोत्सव की आप सभी स्वजनों को हार्दिक शुभकामनायें ।
प्रभु की आराधना
रुद्रावतार अन्जनीसूत कलयुग के भगवान
नमन आपको मेरा श्रीचरणो मे प्रभु श्री हनुमान
परम दयालू परम कृपालू सेवक आप प्रभु श्रीराम
मस्तक नवाते सर्व गृह एक समान
कष्ट निवारण रोग हरे जो जपे सदा श्री हनुमान
भक्तों के खातिर बदल दें ब्रम्हा का विधान
आप हो प्रभु शिव के वरदान
ध्यानमगन जपत निरंतर श्री राम
सीता दुख हरण लक्ष्मण के प्राणदान
मंगलकरण दुखहरण सर्वत्र ही करत कल्याण
भवसागर तर जाये जो सुमिरे तुमरा नाम
बल बुद्धी विद्या के अदभुत संगम अन्जनीनंदन हनुमान
सौम्यता विनम्रता सदैव आपके आभूषण
दुष्टों के सन्हारक भक्तों के उद्धारक हे कुलभूषण
सदैव जपत राम का नाम
तुमको मेरा कोटि कोटि नमन तुमको मेरा प्राणाम।
बजरंगबली कहावत करत सदैव ही सबका कल्याण
तुम्ही हमरे कृपानिदान तुम्ही हमरे प्राण
बोलो जय श्री राम जय हनुमान
प्रभु के श्री चरणों में
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र












