Uncategorized
Trending

साहित्य मनीषियों के सम्मान को समर्पित रहे कल्प कथा मंजूषा, कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम।

स्नेहलता पाण्डेय स्नेह मंजूषा प्रशस्ति पत्रम, मणिका वर्मा कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति, सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार द्वारा यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण में साहित्य वाचस्पति अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जयंती पर कल्प कथा मंजूषा, एवं गद्य ब्रह्मा कंदुकूरी वीरेशलिंगम पंतुलु जयंती पर कल्प भेंटवार्ता का गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

डॉ नलिनी शर्मा कृष्णा के संचालन में एकता सिंह द्वारा समीक्षा और चन्द्र प्रकाश गुप्ता चन्द्र बुंदेला द्वारा समालोचना के नवाचार से प्रेरित कल्प कथा मंजूषा कार्यक्रम में गाजियाबाद उप्र से जुड़ी वरिष्ठ कथाकार स्नेहलता पाण्डेय स्नेह को सुप्रीम समाचार के संस्थापक ज्योतिषाचार्य डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी द्वारा मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से अलंकृत किया गया।

कीर्ति त्यागी के संयोजन के कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में संसद टी वी पर प्रसारक अभियंता मणिका वर्मा के साथ रोचक प्रश्नोत्तरी से सजे साहित्यिक साक्षात्कार आयोजन में द ग्राम टुडे समाचार पत्र परिवार के संस्थापक एवं संचालक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय द्वारा आमंत्रित अतिथि को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रमों के अंत में राष्ट्रगीत स्मरणोत्सव वर्ष पर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गायन किया गया एवं कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *