
पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्थन,
22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस प्रदर्शन,
विश्व स्तर पर पृथ्वी दिवस मनाना,
सन् 1970 में हुई इसकी स्थापना।
सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन इसके प्रेरक,
वही तो थे पृथ्वी दिवस के जनक,
पृथ्वी दिवस अब वार्षिक उत्सव है,
इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है।
प्रदूषण, वनों की कटाई, अवैध
वन्यजीव व्यापार, पृथ्वीग्रह को
खतरा पहुंचाने वाले अनेक मुद्दे हैं,
उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करने हैं।
इसके लिये समर्थन जुटाना है,
लगभग दो सौ देशों में प्रतिवर्ष
पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाना है,
यही सारे विश्व का अफ़साना है।
आदित्य पर्यावरण संरक्षण के
साथ जागरूकता बढ़ाना भी है,
मनसा, वाचा और कर्मणा भी,
विश्व के परिष्कृत करना भी है।
डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ













