Uncategorized
Trending

धरती माता

(विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष)


धरती माता ही है हम सब के जीवन का आधार।
जन्म से ही हमें मिलता यहां खुशियों का व्यवहार।।

अन्न धन और प्रकृति का संग मिलता अपरंपार।
चलो इस हरित संपदा को समेटे, ना जाए बेकार।।

पेड़ पौधों को बचाएगें तो प्राण वायु का श्रोत स्वतः हमारे आस पास होगा।
मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन है,इस खोज से पहले हमारी अपनी धरती पर ही सब मंगल होगा।।

हमारे पूर्वजों ने बताई जो परंपरा, उसे चलो समेटे।
वातावरण को ही शुद्ध रखे, हरियाली को चारों ओर लपेटें।।

जीवन को सरल बनाए, एक पौधा अवश्य लगाएं।
अमेज़न से कृत्रिम पौधा लाकर
ड्राइंग रूम को ना सजाएं।।

खेत बाग सब बेच कर, उगा रहे बिल्डिंग के अंबार।
जो मिला हमें खज़ाना, मिटा कर उसे क्या पाएंगे हम अच्छा संसार।।

आज की विषम परिस्थितियों ने बताया है बहुत कुछ।
समय की इस इबारत से हम भी अच्छा सीखने का प्रयास करें कुछ।।

सरोज बाला सोनी
कवयित्री
लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *