पुण्य सलिला माँ गंगा के जाह्नवी अवतरण पर्व गंगा सप्तमी पर सजा कल्प भेंटवार्ता मंच।

युवा प्रतिभाओं के कंधों पर सफल देश और उन्नत साहित्य की जिम्मेदारी है। – कल्पकथा परिवार
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि श्रीमती कीर्ति त्यागी के संयोजन में पुण्य सलिला माँ गंगा के जाह्नवी अवतरण पर्व गंगा सप्तमी पर मथुरा से जुड़ीं युवा साहित्यकार श्रीमती रंजीता सहाय अशेष जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा के कुशल मंच संचालन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए रंजीता जी ने कहा कि साहित्य केवल समाज को दिशा देने का माध्यम नहीं है अपितु वह उसकी आत्मा को स्पर्श करने की दिव्य अनुभूति भी है।
कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक संपादक संरक्षक एवं संस्थापक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने रंजीता जी के लिए के लिए स्वरचित फायकू रचना प्रस्तुत की
चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।











