
जनगणना प्रशिक्षण का ब्यौरा आज सुनाती हूं
क्या क्या हुआ प्रशिक्षण में संक्षिप्त में बतलाती हुं ।
प्रथम दिवस जनगणना प्रशिक्षण हुआ आरंभ।
सर्वप्रथम एम टी मेश्राम सर द्वारा हुआ प्रशिक्षण का शुभारंभ।
MT SIR द्वारा जनगणना प्रक्रिया को समझाया,
सर्वप्रथम क्षेत्र निर्धारण मैप हाउस लिस्टिंग करना बतलाया।
मेश्राम सर द्वारा किया गया विश्राम ,
अब प्रधान सर ने दिया प्रशिक्षण में अपना योगदान ।
प्रधान सर द्वारा घर घर सर्वे कर, दीवारों छतों,का जानकारी भरना बतलाया
कैसे नल जल शौचालय भवनों मकानों का नंबर देना सिखलाया।
अब आई उपस्थिति पत्रक की बारी
सबने दी अपनी उपस्थिति और समाप्त हुई प्रथम दिवस की पारी।
हुआ द्वितीय दिवस का शुभारंभ ,
पुनः MT मेश्राम सर द्वारा हुआ प्रशिक्षण आरम्भ।
HLO APPLICATION की दी गई जानकारी
कैसे 34 नंबरों तक प्रविष्टि करें जानकारी ।
प्रत्येक प्वाइंट को व्यवस्थित ढंग से समझाया ।
समस्त प्रशिक्षार्थी को बहुत ही आनंद आया ।
पुनः आई प्रधान सर की बारी ,
झरनों झीलों तालाबों भवनों को कैसे भरे दी गई जानकारी ।
सटीक सुंदर अभिव्यक्ति से प्रशिक्षण को उसराया,
प्रधान सर की वाक अभिव्यक्ति में हमें बहुत आनंद आया ।
हुआ भोजन अवकाश ,
नहीं था खाने में कुछ खास ।
पुनः विश्राम के पश्चात आए MT SIR मेश्राम ,
दिया उन्होंने स्वाकलन की जानकारी ,
HLO द्वारा प्रविष्टि की जायेगी भवन की जानकारी ।
पुनः HLO APPLICATION की चलचित्र के साथ दी संक्षिप्त जानकारी
कैसे सबमिट कर भरे समस्त जानकारी ।
प्रगणक और पर्यवेक्षक बने प्रभारी ,
समस्त जानकारी एकत्र कर देंगे इंचार्ज अधिकारी को जानकारी ।
पुनः आई उपस्थिति पत्रक की बारी ।
उपस्थिति के साथ खत्म हुआ द्वितीय दिवस की बारी।
प्रशिक्षक प्रधान सर की ,वाक अभिव्यक्ति होती है बहुत शानदार
उनकी कक्षा में होते सारे प्रशिक्षार्थी प्रसन्न अपार।
प्रशिक्षक मेश्राम सर द्वारा दी गई जनगणना की विस्तृत जानकारी ,
समस्त प्रशिक्षार्थी जानकारी बटोर हुए आभारी ।
श्रीमती प्रतिभा कर
सहायक शिक्षक कोकड़ी
विकासखण्ड सरायपाली













