Uncategorized
Trending

गौ माता रक्षा दिवस

हर वर्ष की भांति आज 26 अप्रैल 2026 का दिन ‘गौ माता सम्मान दिवस’ या ‘गौ रक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य गौ माता और गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और उन्हें ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर देश भर में, विशेषकर हर स्तर पर, गौ सेवा के लिए संकल्प लिया जाता है।

इसके अलावा, 7 नवंबर 1966 को भी गौ हत्या के विरोध में संसद के सामने शहीद हुए गौ भक्तों की याद में भी ‘गौ रक्षा दिवस’ मनाया जाता है।

इसका प्रमुख उद्देश्य गौवंश को बेसहारा होने से बचाना, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करना।

तहसील और जिला कार्यालयों में गौ सम्मान हेतु ज्ञापन देना और जागरूकता अभियान चलाना।
संतों और हिंदू संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से गौ सेवा का संकल्प।

ज्ञातव्य है कि 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन सरकार द्वारा गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग कर रहे निहत्थे गौ भक्तों पर गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें कई लोग शहीद हुए थे। उसी दिन को सम्मान देने के लिए गौ रक्षा दिवस मनाया जाता है।

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *