Uncategorized
Trending

चतुर्थ तथागत बुद्ध सद्भावना मेले के अंतिम दिन कवि सम्मेलन के माध्यम कवियों ने की देश प्रेम और सद्भावना की अपील

मिलन केंद्र बिरारी भरथना इटावा में बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर सद्भावना मेला का आयोजन 22 से 27 अप्रैल 2026 तक श्रीमती कुसुम कांती के संयोजन में हुआ।जिसमें “एहसास संघर्षों का:जय भीम कवि सम्मेलन” का आयोजन 26 अप्रैल के अंतिम चरण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाई एस. सी. बॉस ने की। इस सम्मेलन में कवि आदरणीय मुन्नालाल सौरभ बेवर,श्री महेंद्र मिहोनवी मिहोना भिंड,श्री यासीन अंसारी इटावा,श्री रियाज कलवारी इटावा, श्री आमिर इटावी,श्रीमती डॉ. मंजू यादव प्रवक्ता बकेबर,श्री भगवान दास प्रशांत प्रवक्ता इटावा,श्री हरिओम शाक्य विमल इटावा श्रीराम राही जी भरथना उपस्थित हुए और सभी ने शानदार काव्यपाठ कर उपस्थित जन समूह को गदगद कर दिया। कवियों ने देश प्रेम और सद्भावना तथा बोधिसत्व गौतम बुद्ध और डॉ.बी. आर.आंबेडकर एवं सामाजिक पृष्ठभूमि पर रचनाएं पढ़कर पढ़कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। श्री एस.सी.बोस की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन पूर्णतः सफल रहा। मेला आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का बहुत बहुत हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *