Uncategorized
Trending

नव भारत वार्ता द्वारा देशभर के साहित्यकारों को “साहित्य वारदी सम्मान” से सम्मानित

हैदराबाद। डिजिटल समाचार पत्र “नव भारत वार्ता” द्वारा जुलाई माह में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक रचनाओं के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित साहित्यकारों को “नव भारत वार्ता साहित्य वारदी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नव भारत वार्ता के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है। नव भारत वार्ता का उद्देश्य नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकारों को एक समान मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा का सम्मान करना है।
इस सम्मान से सम्मानित साहित्यकारों में प्रमुख रूप से—
डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्रा ‘आदित्य’ – लखनऊ, उत्तर प्रदेश
डॉ. सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’ – बिहार
शीलू जौहरी – भरूच, गुजरात
डॉ. मीना कुमारी परिहार – राजस्थान
पवनेश जी – कल्प कथा साहित्य परिवार
डॉ. भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’ – इटावा, उत्तर प्रदेश
डॉ. कृष्णकांत भट्ट – बेंगलुरु, कर्नाटक
सुनीता बोपचे – महाराष्ट्र
मंजू अशोक राजाभोज – भंडारा, महाराष्ट्र
नंदकिशोर गौतम – जिला सिवनी, मध्य प्रदेश
डॉ. रुपाली गर्ग – मुंबई, महाराष्ट्र
को उनकी साहित्यिक सक्रियता, उत्कृष्ट रचनाओं एवं हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण के लिए “साहित्य वारदी सम्मान” प्रदान किया गया।
डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी लेखनी समाज में सकारात्मक परिवर्तन, राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती रहे। उन्होंने देशभर के रचनाकारों से नव भारत वार्ता से जुड़कर अपनी मौलिक रचनाएँ भेजने का भी आह्वान किया।

जारीकर्ता
डॉ. गुंडाल विजय कुमार
संस्थापक
नव भारत वार्ता – डिजिटल समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *