साहित्य साधक सामाजिक ,साहित्यिक एवं सांस्थान की अगस्त माह की मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन जिलाअध्यक्षा #डा स्वाति पाण्डेय प्रीत के निवास काशी नगर लखीमपुर खीरी पर सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ से पधारे ज्ञानेंद्र सक्सेना जी ने की ।
संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सारस्वत सम्मान शिक्षिक साहित्यकार आर्यकन्या महाविदालय की एसोसिएट प्रोफेसर ‘डॉ सुशीला सिंह ‘
को प्रदान किया गया । समारोह का कुशल संचालन संजीव मिश्र “व्योम” व श्याम किशोर बेचैन ने संयुक्त रूप से किया। सभी मंचस्थ मनीषियों सहित डाॅ० स्वाति पाण्डेय, “”प्रीत” , ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन किया। गौरव शुक्ला द्वारा वाणी वंदना के सुमधुर वाचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में कवि मनीषियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। गोष्ठी में सम्मानित डॉ सुशीला ने ” संस्कृत के श्लोक सुनाये व ‘नई तो हुई तुम्हारी गुरुवार कृपा दृस्टि कर दो ‘ गीत सुनाया । गौरव शुक्ला ने ‘व्याघ वध पर वध किये जाता निरंतर’ छंद पढ़ा ।
डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” ने — मेरे नयनों की भाषा तुम ,मेरे सपनो की आशा तुम ‘ श्रृंगार गीत पढा व न दीवाना कोई मज़नू ,न पागल रांझा मिलता है”समाज पर चोट करता व्यंग मुक्तक पढ़ कर तालियां बटोरी।
डॉ रघुनन्दन झा ने गीता मे कृष्ण के कर्म सिद्धांत पर प्रकाश डाला। श्याम किशोर बेचैन ने राधा कृष्णा के प्रेम को दर्शाती रचना सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । डी के स्वतंत्र ने ‘जमाने मे ममता की कीमत न होती ‘ शेर पढ़ा। शायर जे पी नाचीज़ ने अपना कलाम सुनाया ।ओज कवि शशिकान्त ने छंद सुनाए । ने अपनी ग़ज़ल से समां बंधा । वेद प्रकाश वर्मा ने गुरु पर् रचनाएँ सुनाई । कमलेन्द्र द्दूर्वासा ने अवधी रचना पढ़ कर समा़ं बांध दिया । कवि संजीव मिश्र व्योम ने मुक्तक पढ़ कर आहलादित कर दिया ।
मुख्या अतिथि ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष स्वाति जी को बधाई दी व सभी काव्य प्रस्तुतियों की सराहना की | इसके अतिरिक्त गोष्ठी मे आए अनंय कवियों ने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश बाजपेयी, नरेश वर्मा , अक्षरा पांडेय ,आयुष पाण्डेय , मधु गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता ,अमित पाण्डेय , दिव्या गुप्ता आदि श्रोता उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि जी ने काव्य गोष्ठी की समीक्षा की । संस्था की ओर से श्री अमित पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया व सभी की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
डॉ स्वाति पांडेय "प्रीत
जिला अध्यक्षा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
साहित्य साधक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थान













