
प्रयागराज। आज संस्कार भारती प्रयागराज महानगर की अध्यक्ष डा•ज्योति मिश्रा के बैंक रोड प्रोफेसर्स आवास पर उनकी अध्यक्षता तथा काशी-प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा की देखरेख में छोटी टोली की बैठक हुई जिसमें प्रयागराज महानगर इकाई की कारकारिणी पर विचार-विमर्श के उपरांत श्रीमती रेखा तिवारी को सर्वसम्मति से प्रयागराज महानगर इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संस्कार भारती के कला संयोजक एवं मीडिया प्रभारी रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बैठक में महानगर इकाई के संरक्षक डा•योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबन्धु ,कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ श्रीवास्तव,सदस्य आलोक मिश्रा,काशी-प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव व अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही। संस्था के पदाधिकारी सुशील राय, प्रेमलता मिश्रा, विभव मिश्रा, रवीन्द्र कुशवाहा, रंजना त्रिपाठी, प्रियंका चौहान, रागिनी चद्रा आदि ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष रेखा तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्या ) को हार्दिक बधाई एवं शुभ-मंगलकामनायें दी हैं और कहां कि संस्कार भारती के कार्यक्रमों में अब और तेजी तथा निखार आएगा।