Uncategorized
Trending

आरती करें

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी
रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

।।आरती मातृशक्ति ब्रह्मचारिणी की।।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

आरती करें शांति रूपा मां ब्रह्मचारिणी जी की ।
दिव्य रूपा परम तपस्विनी जी की ।।

मनोवांछित फल पूर्णा सिद्धा आचारिणी जी की।

आरती करें—–

दिव्यशक्ति रूपा तपस्विनी जी की ।

वाम हस्त में कमण्डल, दूजे में चन्दन माल विराजे।।

मन का ध्यान अटल है , जो मस्तक पर साजे।

आरती करें——-

तपस्विनी बन सहस्राब्द शिव में ध्यान रमाया ।

कंद-मूल तरुपत्र सहारे तपस्या में ध्यान लगाया।

आरती करें – – – – –

प्रकृति मे रम कर तूंने लक्ष्य-भेद का बोध कराया ।
जिस सत्ता काआदि है न अन्त का बोध कराया।

आरती करें——

शिव की तोड़ी तंद्रा,तब तूंने महादेव को हर्षाया।

पति रूप में वरण किया,परम सौभाग्य को पाया।

आरती करें——-

इस जग को अटूट लग्न का अर्थ समझ मेंआया ।

जो नर करे ध्यान,कभी न जी उस का भरमाया ।

मां का मिला ध्यान ‘महेश’ ने हर जन्म जो पाया।

आरती करें शांति स्वरूपा मां ब्रह्मचारिणी जी की
दिव्य रुपा परम तपस्विनी जी की ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *