Uncategorized
Trending

प्राकृतिक आपदा

प्राकृतिक आपदा है तबाही है
इंसान के पापों की गवाही है

उजड़े हो चमन की बरबादी के गवाह हो
कुदरती विनाश के बनिस्बत छदम विकास के निर्वाह हो

प्राकृतिक संसाधनों पर भौतिक सुविधायें हावी है
स्व अनंत सुखों के खातिर प्रकृति का अनवरत दोहन जारी है

मिट्टी से दूर सीमेंट मे निरंतर खेल रहे है
प्राकृतिक हवा के बदले वातानुकूलित हवा खा रहे है

निज स्वार्थ हेतु निरंतर जमीन का क्षरण हो रहा है
पहाड़ तालाब जंगल नदी नाले सबका विध्वंश हो रहा है

सुविधाओं के विकास मे दुविधाओं का जंगल पनप रहा है
सुविधाभोगी मनुष्य खुद के विनाश का भागीदार बन रहा है

शरीर को छोड़ मशीन को अपना रहा है
पैरों की जगह पहियों को परिचालन की वजह बना रहा है

प्राकृतिक क्षरण मे प्राकृतिक विनाश संभव नही तय है
मत उजाड़ इस नैसर्गिकता को कि अस्तित्व ही तेरा एक विस्मय है

भूकंप भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा इंसानी उद्दंडता का दुष्परिणाम है
मिट्टी का शरीर है मिट्टी मे ही मिलना है क्रांकिट मे तब्दीली ही मुर्खताई निशान है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *