Uncategorized
Trending

रक्षाबंधन

सावन मास, पुर्णिमा पावन,
रक्षाबंधन का त्यौहार !
छुपा हुआ सदियों से इसमे,
निश्छल भाई- बहन का प्यार!!

करे प्रार्थना प्रभु से बहना,
सुख, समृद्धि, सदा मंगलमय !
जीवन,वो जिए हजारों साल,
निश्छल भाई-बहन का प्यार!!

निर्भय रहो सदा ही बहना,
वचनबद्ध होता है भाई !
आँख उठाकर देख न पाए,
कभी न कोई आतताई !!

रेशम के कच्चे धागों में,
स्नेह, शक्ति है अपरम्पार!
मना रहे सब ‘जिज्ञासु’ जन,
रक्षाबंधन का त्यौहार!!

निश्छल भाई-बहन का प्यार
निश्छल भाई-बहन का प्यार!
रक्षाबंधन का त्यौहार
रक्षाबंधन का त्यौहार!!

कमलेश विष्णु सिंह ‘जिज्ञासु’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *