Uncategorized
Trending

मां के नाम भाव पुष्पांजलि

महिला काव्य मंच “मन से मंच तक”आसनसोल उखड़ा इकाई की अक्टूबर माह की गोष्ठी 15 अक्टूबर को नवरात्रि के उपलक्ष्य में “मां के नाम भाव पुष्पांजलि” के अंतर्गत मंच के संस्थापक आदरणीय श्री नरेश नाज जी के सानिध्य में संपन्न हुई।
आज के मंच की मुख्य अतिथि आदरणीया डॉ मंजू रुस्तगी जी और मंच के अध्यक्षा श्रीमती अंजलि किशोर ‘कृति’ जी ने मंच को शोभायमान किया।
मंच संचालन आदरणीया माधवी कुमारी’ जी ने अनूठी शैली में बखूबी निभाया।
कार्यक्रम की शुरुआत आ.श्री मती पूनम पृथा जी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई।
मंच पर उपस्थित सभी रचनाकारों ने मन के श्रद्धा भरे भावों को मधुर वाणी में माँ के चरणों में अर्पित किया। जितने प्रतिभागी, उतने ही अनूठे अंदाज। पूरा मंच मांँ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
सभी ने अपने-अपने अंदाज में मांँ के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मांँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज के प्रतिभागी आदरणीया मंजुला बरनवाल जी, चंदा सोनी ‘आनंदिता’ जी, खुशबू जी, पूनम पृथा जी,माधवी कुमारी जी, नीलम लोहारी जी, पूर्णिमा सुमन जी रहे। डॉ मंजू रुस्तगी जी ने सभी की कविताओं को बड़े आनंद से सुना और सारगर्भित समीक्षा की।
अंत में श्री मती अंजलि किशोर जी ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए सभी का धन्यवाद किया व पुनः मिलन की कामना के साथ गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

साभार: कुसुम मंगला (मीडिया प्रभारी)
अंजलि किशोर “कृति” :अध्यक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *