
है जगतारिणि है मुंडमाला धारिणी त्रिपुरारी युगान्तकारी
है कल्यानवाहिणी मातारानी माँ कालरात्री
नमन तेरे पावन चरणों मे
रौद्ररूपधारी
रक्तरंजित जिव्हा तेरी नयनो से प्रसारती भीषण अन्गारी
दुष्टों की सन्हारी
माँ करती कल्याण तू सन्तान तेरी दुनियाँ सारी
दुखहारिणि भवतारिणि करुणा की मूरत
माँ जग की जननी तू पालनहारिणि
तुमको मेरा बारम्बार प्राणाम है माँ काली जय अम्बेवाली लाटावालि पहाड़ावाली
जय अम्बे जय जय महारानी
जय माता काली जय महाकाली
करते तेरा वंदन अभिनन्दन
समस्त देव मनुष्य गन्धर्व किन्नर भक्तजन
परम दयालू परम कृपालू शक्तिस्वरूपा करते ध्यान आपका ही प्रभु श्री राम
पाकर अनुकम्पा आपकी रावण रूपी पाप के हर लिये प्राण
युगान्तकारी पापनाशिनी दिव्य आलौकिक अदभुत
जय काली माँ करते आपकी आराधना शक्ति शौर्य उत्साह के वशीभूत,,
जय काली माईं
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र













