
रावण का कद
कोई रावण कद में
छोटा बड़ा नही होता
रावण हर हाल में
रावण हर कल में
बड़े से बड़ा होता है
मैंने रावण के पुतले का
कद सन 57 में
57 फीट अन्नपूर्णा मैदान
इंदौर में देखा था
उसी साल
एल आय सी
मूंदड़ा घोटाला कांड भी
देश के हर नागरिक ने
ने भी देखा था
सन 57 से 67 तक
धर्म तेजा बैंक
घोटाले हए थे
तब रावण के कीर्तिमान
कद भी हुए थे
सन 67 से सन 72 तक
संविद सरकारे थीं
इसलिए रावण का कद
नहीं बढ़ा पाईं थीं
सन 72 से सन 76 तक
घोटाले वाली सरकारे थीं
जो रावण का कद बढ़ाने वाली सरकारें थीं
सन 77 से सन 85 तक अस्थिर सरकारें थीं
रावण का कद बढ़ाने घटाने वाली सरकारे थीं
सन 85 से 21 वीं शताब्दी तक
शत-शत घोटाले हुए थे
तब रावण के कद भी
100 फीट के पार हुए थे
सन 2000 के बाद तो
घोटाले बहुत हुए थे
अब रावण अकेला नहीं
कुंभकरण मेघानाथ साथ हुऐ थे
अर्थात
तुम सांपनाथ ,तो हम नागनाथ है
जनता असहाय है, अनाथ है
चहुं और घोटालो घपले में
स्थानीय नेताओं का बड़ा हाथ है
अब रावण सीता
हरण न कर रहा
उसके सिर पर गधे का
मुखड़ा भी नहीं रहा
अब रावण भ्रष्टाचार
बलात्कार का पर्याय
धर्म के नाम पर
हिंसक अत्याचार का सहाय
रावण के कद की ऊंचाइयां असीमित है
हर वर्ष ये प्रतिमान
प्रश्न चिन्हित हैं?
आज सभी ओर रावण हैं
राम कही भी नहीं है
राम का राम नाम सत है
राम वल्लभ गुप्त इन्दौरी













