Uncategorized
Trending

मां की आराधना

करती रहूं तेरी आराधना मां
मुझे तेरा साथ चाहिए,
मेरे मन मंदिर में तू ही रहे
यही आशीर्वाद चाहिए,
कण कण में गूंजे तेरा जयकारा,
मेरे जीवन में भक्ति का भाव
चाहिए,
हे माता रानी तेरा
साथ चाहिए,
सूरज की किरणे मैय्या ज्योत
जलाएं ,
चांद की किरणे मैय्या आरती
उतारें,
टिम टिम करते तारों जैसे,
तेरे पायल का झंकार चाहिए,
हे माता रानी तेरा साथ चाहिए,
चम चम चमके तेरा दरबार,
तेरा दिव्य सोलह श्रृंगार चाहिए,
गंगा की धारा मैय्या शक्ति
है तेरी,
यमुना की धारा मैय्या भक्ति
है तेरी,
गंगा यमुना के संगम में जीवन
का उद्धार चाहिए,
हे माता रानी तेरा साथ चाहिए।

नलिनी शैलेन्द्र दास
सरायपाली छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *