Uncategorized
Trending

कलह

विधा : पद्य
कलह सा बुरा कुछ न जग में ,
ढूॅंढ़ लेता अपने योग्य बाट ।
चिंतन का अवसर नहीं देता ,
शीघ्र पहुॅंचा देता है ये घाट ।।
चिंतन का देय अवसर नहीं ,
चिंता जीवन बनाए चिता ।
कलह जीवन आयु है घटाता ,
जीवन मौत दूरी एक बीता ।।
कलह तो जीवन हेतु घातक ,
कलह जीवन हेतु ये पातक ।
कलह नहीं ये जीवन हितैषी ,
कलह जीवंत है एक नाटक ।।
कलह जीवन का तिमिर है ,
तम घेरता जीवन चहुॅं ओर ।
कलह गृह से शांति है छिनता ,
अंदर बाहर केवल शोर शोर ।।
कलह नहीं ये जीवन संगिनी ,
कलह होत जीवक का सौत ।
कलह जीवन मौत की कड़ी ,
शीघ्र बुलाए जीवन हेतु मौत ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *