Uncategorized
Trending

मौन का अपना मौन

आर. एस. लॉस्टम

मौन का भी अपना एक मौन है,
जैसे ख़ामोशी में मौन का संवाद करना।
कुछ बातें लफ़्ज़ों की मोहताज नहीं होतीं,
जैसे आँखों से रूह का संवाद करना।

हर ख़ामोशी ख़ाली नहीं होती,
कुछ ख़ामोशियों में एक और मौन बोलता है।
जहाँ आँखें लफ़्ज़ों का रूप ले लेती हैं,
वहाँ होंठ ख़ामोशी से जज़्बात पढ़ते हैं।

कभी निगाहें दिल का हाल कह जाती हैं,
कभी ख़ामोश लब पूरी कहानी पढ़ जाते हैं।
न आवाज़ की ज़रूरत, न शब्दों का सहारा,
कुछ संवाद मौन में ही मुकम्मल हो जाते हैं।

जैसे ज़ुल्फ़ों का घनघोर घटा बन जाना,
और फिर मुझ पर ही बारिश बनकर बरस जाना।
कुछ बूँदें चेहरे पर ठहरकर इठलाती रहीं,
कुछ मेरे ख़ामोश एहसासों को भिगोती रहीं।
आर एस लॉस्टम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *