
इस देश में कुत्ता दस हजार में बिकता है,
गधा पच्चीस हजार में बिकता है,
भैंस अस्सी हजार में बिकती है,
और इंसान पचास की दारू में बिक जाता है।
माफ करना दोस्तों कड़वा है सच ये,
तुम कुत्ते से भी सस्ते बिक जाते हो,
एक बोतल में जमीर बेच आते हो,
और फिर किस्मत को रोते हो।
नेता तुम्हें साड़ी-कंबल में तोलता है,
तुम भी खुशी-खुशी बिक जाते हो,
पाँच साल के लिए देश बेच देते हो,
एक शाम के नशे के लिए।
फिर कहते हो सड़क नहीं, पानी नहीं,
स्कूल नहीं, नौकरी नहीं, इंसाफ नहीं,
अरे हक तो तुमने उसी दिन बेच दिया था,
जिस दिन वोट को दारू समझ लिया था।
कुत्ता भी वफादारी नहीं बेचता,
गधा भी मेहनत से जीता है,
भैंस भी कीमत वसूल कराती है,
पर तुम मुफ्त में ही बिक जाते हो।
जिस दिन दारू ठुकराकर सवाल करोगे,
उस दिन नेता झोली फैलाएगा,
तुम्हारे दरवाजे पर हाथ जोड़ेगा,
क्योंकि मालिक तुम हो, वो नहीं।
वोट बेचना बंद करो, देश बचाना शुरू करो।
अंतर्राष्ट्रीय
हास्य कवि व्यंग्यकार
अमन रंगेला अमन सनातनी सावनेर नागपुर महाराष्ट्र











