Uncategorized
Trending

संयम

संयम की राह पर चलना,
जीवन को सँवारने का तरीका है।
आत्म-नियंत्रण की शक्ति से,
हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं।

अपने जीवन में संयम अपनाओ
सत्य की राह पर कदम बढाओ।
हर मंज़िल तुझे मिल जायेगी
ज़रा रास्ता तो सही अपनाओ।

क्रोध और वासना को दबाकर,
हम अपने मन को शांत कर सकते हैं।
संयम से हम अपने विचारों को,
नियंत्रित कर सकारात्मक दिशा में बढ़े।

कामयाबी के दरवाज़े खुल जाएँगे
जब जीवन में संयम आ जाए।
संयम से तुम काम लो
हर मंज़िल को छू जाओ।

डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर,बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *