Uncategorized
Trending

गुप्त नवरात्री की दसवीं महाविद्या माँ कमला

माँ कमला दस महा विद्याओं में
सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं,
माँ कमला को शक्ति के प्रथम अवतार के रूप में आदिशक्ति हैं।

इन्हें भाग्य, सम्मान, पवित्रता और
परोपकार की देवी मानी जाती हैं,
माँ कमला सभी दिव्य गतिविधियों
में उर्जा के रूप में मौजूद रहती हैं।

भगवान विष्णु की दिव्यशक्ति,
माँ कमला की गुप्त नवरात्री मे
पूजा से कौशल – विकास एवं
गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होती है।

इनकी पूजा से माता लक्ष्मी की
पूजा समान पुण्य प्राप्त होता है,
माँ कमला अपने भक्तो को धन
और ऐश्वर्य का वरदान देती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए माँ
कमला की पूजा महत्वपूर्ण होती है,
माँ कमला गर्भवती स्त्री के गर्भ की
रक्षा कर उनका पोषण करती है।

महाविद्या कमला को श्री हरि
विष्णु की प्रिया बताया गया है,
माँ कमला को भगवान् विष्णु की
सबसे बड़ी ताकत माना गया है।

माँ कमला का रूप, देवी लक्ष्मी के समान शांति प्रदान करने वाला है,
आदित्य सच्चे मन से माँ की पूजा
से धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *