
साक्षरता का अलख जगाकर,शिक्षित सबको करना है।
संकल्पों का दीप जला कर,ज्ञान उजाला भरना है।
साक्षरता की राह पर चलें, शिक्षा की ओर बढ़ें।
ज्ञान की शक्ति से सशक्त बनें, जीवन को नई दिशा दें।
अनपढ़ कोई रह न पाए,पढ़ना लिखना सिखना है।
साक्षरता का अलख जगाकर, शिक्षित सबको करना है।
शिक्षा के महत्व को समझें, साक्षरता का महत्व जानें।
अशिक्षा के अंधकार से निकलें, ज्ञान के प्रकाश में आएं।
नये नये अभियान चलाकर, साक्षर भारत करना है।
साक्षरता का अलख जगाकर, शिक्षित सबको करना है।
दृढ़ निश्चय करतें हैं हम,अज्ञान तमस अब हरना है।
साक्षरता का अलख जगाकर, शिक्षित सबको करना है।
शिक्षा की शक्ति से आगे बढ़ें, साक्षरता की राह पर चलें।
ज्ञान के महत्व को समझें, जीवन को नई दिशा दें।
साक्षरता का लिए सहारा,रंग नये हम भर लेंगे।
सुखमय होगा जन जन मन,उर चंदन हम कर लेंगे।
डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर,बिहार












