
“समय बहुत ही मूल्यवान है
व्यर्थ कभी मत खोना
हो जाता है एक घड़ी के लिए
जन्म भर रोना”
समय का महत्व हमारे जीवन में अनमोल है। यह कैसा संसाधन है जो कभी लौटकर नहीं आता। समय का सही उपयोग हमें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है, जबकि इसका दुरुपयोग हमें असफलता की ओर ले जाता है। समय का प्रबंध न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाता है। सही समय पर सही कार्य करना ही जीवन में सफलता दिलाता है। इसलिए हमें हर पल का सदुपयोग करना चाहिए।
यह एक बहती नदी की तरह है जो बहती रहती है और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखती। समय एक तरफा होता है। यह आगे की दिशा में चलता है कभी पीछे की ओर नहीं चलता। हर चीज का एक सही समय होता है, सही समय आने से पहले कुछ नहीं हो सकता। हमारे जीवन में समय बहुत मायने रखता है। यह हमें आगे बढ़ने, सफल होने और खुश रहने में मदद करता है। जो लोग अपने समय का सम्मान करते हैं और उसका सदुपयोग करते हैं, वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, और एक अच्छा जीवन से जी सकते हैं। समय को गंवाने वाले कभी सफल नहीं होते हैं। किसी भी लक्ष्य को सफलतापूर्वक पाने के लिए
प्रबंधन काफी सहायक होती है और समय का सदुपयोग करने के लिए भी समय का प्रबंधन आवश्यक है।
*समय जीवन का सबसे मूल्यवान साधन है
*इसे सही तरीके से उपयोग करना सफलता की कुंजी है।
*समय का बेहतर प्रबंधन तनाव को काम करता है और कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद करता है।
*बर्बाद किया गया समय कभी वापस नहीं आता है।
*समय सही उपयोग व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन लाता है।
समय का सही उपयोग न करने पर पछतावा ही हाथ लगता है। समय के महत्व को समझ कर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। समय का सही उपयोग ही हमें सफलता की ओर ले जा सकता है।
“कितना भी प्रार्थना करो, पर
समय नहीं रुकता है
भीषण आंधी तूफां के आगे
समय नहीं झुकता है”
डॉ मीना कुमारी परिहार