
हे ! तिरंगा तुझे सलाम है,,
तीन रंगों का दर्पण तुझमें,,
त्याग,तपस्या और वीरता,,
भारत माता का रखवाला,,
वीर शहीदों का प्रतीक तू।।
हर भारत वासी को प्यारा ,
भारत के वीर सिपाहियों
जो सर्वस्व अर्पण करते,,
उनका मान तिरंगा प्यारा,,
वीर शहीदों का प्रतीक तू।।
स्वर्ण जयंती से लहराता ,
जन जन का है तुझसे नाता,,
आज देश आजाद हमारा ,,
विश्व विजय तिरंगा प्यारा।।
नित नूतन प्रगति पथ सूचक,,
सेना के वे वीर सिपाही,,
रुके कभी न झुके कभी वे,
भरता मां को अर्पण कर सर्वस अपना,,
उनका मान तिरंगा प्यारा,,
लाल किले पर लहराता,,
शोभित है, स्वर्ण मुकुट सा,,
अपने प्राणों से भी ज्यादा,,
भारत के जनता को प्यारा,,
भारत मां का रखवाला तू
वीर शहीदों का प्रतीक तू,,
हे तिरंगा तुझे सलाम।।
भारत माता की जय
विद्या बाहेती महेश्वरी राजस्थान।









