सहारनपुर के शिक्षक-कवि सुनील कुमार खुराना को “माँ शारदा काव्य-श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया

सहारनपुर/नकुड़ 17 अक्टूबर 2026 साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिल भारतीय अभिनव काव्यांश मंच द्वारा “एक कदम साहित्य की ओर” के संकल्प के तहत देश भर के चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं सुप्रसिद्ध कवि सुनील कुमार खुराना को उनकी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति और माँ सरस्वती के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रतिष्ठित “माँ शारदा काव्य-श्री सम्मान – 2026” से विभूषित किया गया है। संस्था द्वारा सुनील कुमार खुराना की प्रसंशा की है। सुनील कुमार खुराना की रचनाएँ न केवल साहित्यिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति, सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं की गहरी अभिव्यक्ति है। शिक्षा के साथ-साथ साहित्य साधना में निरंतर सक्रिय रहकर उन्होंने नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
आज दिनांक दिनांक 17/10/2026 को प्रदान किए गए इस सम्मान पर मंच की संस्थापिका एवं संयोजिका श्रीमती शिमला लक्ष्मी प्रिया, अध्यक्ष श्री के.के. शर्मा, संयोजिका स्नेहलता पाण्डेय स्नेह, संचालिका अंजना सिन्हा सखी एवं पटल प्रभारी व आयोजक दीप्ति राजोरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील कुमार खुराना जैसे शिक्षक-कवि ही साहित्य की वास्तविक धरोहर हैं। इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी के स्टाफ, अभिनव काव्यांश मंच के सभी सदस्यों तथा हिंदी साहित्य मंच परिवार ने सुनील कुमार खुराना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुनील कुमार खुराना ने सम्मान के लिए मंच का आभार व्यक्त किया है।













