Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस

विषय शिक्षक दिवस।विधा कविता। दिनांक/5/9/26/

गुरु से मिलता है इस जग में हर तरह का ज्ञान,
पहला गुरु हैं माता पिता और दूजे गुरु महान।
फिर इनसे ही मिलता है जग में धन और ध्यान,
पहला गुरु हैं माता पिता और दूजे गुरु महान।

कोई कमाने का हूनर सिखाते कोई देते है शब्दों का ज्ञान,
कोई जीने की राह बताते कोई देते हैं मंत्र महान का।
तब जाकर इस जग में कोई बन पाते हैं महान,
पहला गुरु हैं माता पिता और दूजे गुरु महान।

हर तरह का जो शिक्षा अध्ययन करता वो होते हैं गुणवान,
कर्ण अर्जुन जैसा जग में फिर वो बन जाते हैं महान।
गुरु की महिमा लिखा न जाए गुरु हैं गुणों का खान,
पहला गुरु हैं माता पिता और दूजे गुरु महान।

चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *