Uncategorized
Trending

शुक्रिया प्यारे बच्चों

तुम्हारे स्नेह और सम्मान ने आज हमारा हृदय भर दिया,
गुरु होने का अर्थ तुमने और भी सुंदर कर दिया।
विषय – शिक्षक दिवस

तुमने जो हमें आज ये, सम्मान दिया है,
हमने तो सिर्फ ज्ञान दिया, ज्ञान दिया है।

नन्हे से हाथों में जो तुमने, फूल लिया है,
उन फूलों से बढ़कर तुमने हमें प्यार दिया।
हमने तो सिर्फ……………………………

हमने तो दिया है तुम्हें, अक्षरों का संसार,
तुमने हमारी मेहनत को,नयी पहचान दिया है।
हमने तो सिर्फ…………………………..

हमने राह बनाकर, चलना सिखा दिया,
तुमने हमारी हर कोशिश को, सम्मान दिया।
हमने तो सिर्फ …………………………..

तुम्हारी सफलता ने ही, हमें पहचान दिया है,
तुमने जो हमें आज ये ,सम्मान दिया है।
हमने तो सिर्फ …………………………….

गुरु-शिष्य का ये रिश्ता, यूँ ही बना नहीं है,
तुम्हारे जीवन में खुशियों का, आसमान दिया है।
हमने तो सिर्फ ……………………………

कक्षा की शरारतों को भी, थाम लिया है,
तुम्हारी प्यारी बातों को भी, मान दिया है।
हमने तो सिर्फ ………………………………

आज जो सम्मान तुमने हमें दिया है,
वो हमारे विश्वास का, अनमोल शिला है।
हमने तो सिर्फ……………………………

कल जब तुम सफलता की, ऊँचाइयो पे बढोगे ,
अपना और अपने देश का, इतिहास गढ़ोगे।

तब आपके ये शिक्षक बस यही कहेंगे ,
देखो मेरा शिष्य आज, कामयाब हुआ है।
हमने तो सिर्फ………………….…………
तुमने जो हमें आज यह सम्मान दिया है।

न कोई उपहार चाहिए, न कोई माला चाहिए,
बस आपके जीवन में खुशियों का उजाला चाहिए।
मेहनत की राह पर सदा आगे बढ़ते रहो,
गुरुओं के आशीष से जीवन में निखरते रहो।

         
    रीना पटले शिक्षिका 

शासकीय हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला सिवनी मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *