
सबका प्यारा तिरंगा प्यारा
तीन रंगों से सजा तिरंगा प्यारा
रंग केसरी त्याग की गाथा गाएं
रंग सफेद शांति की बात कहाएं
हरा रंग सुख-समृद्धि है लाता
सबका प्यारा तिरंगा प्यारा
बीचों सफेद पहाड़ों पर नीली बर्फ सा
अशोक चक्र वीरता की कहानी सुनाएं
धरती मां की सरजमीं पर गूंजे जब ललकार
तेरी शान पर मर मिटे करदे अपनी जान कुर्बान
होते खुशनसीब कितने वे
तिरंगे में लिपटा घर आता जब जवान
सबका प्यारा तिरंगा प्यारा
प्रिया काम्बोज प्रिया